लोगांे की समस्याओं से रूबरू हुए राजद के प्रदेश सचिव
लकड़ीनवीगंज प्रखंड के कपड़ीपुर गांव में राजद के प्रदेश सचिव ई विपिन कुशवाहा ने लोगों की समस्या को सुना। इस दौरान लोगों ने मूल बहुत सुविधा सड़क , स्वास्थ्य ,आवास जैसे गंभीर मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने लोगो को शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया। कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक बदलाव सम्भव है। इस लिए अपने बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय भेजने का काम करे। इस मौके पर आदर्श कुमार , सुरेश यादव , देवशरण , शहाबु बाबू , साहेब बाबू , अज़ीम ,लक्षमण साह , हरिकिशोर कानू , भीखा राम मौजूद रहे।
लोगों की समस्याओं को सुनते राजद प्रदेश सचिव।