पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजद की निगाह में सहयोगियों का रत्ती भर भी महत्व नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि अपने सहयोगियों का फायदा उठाकर उन्हें बीच मंझधार में छोड़ देना राजद की हमेशा से नीति रही है। राजद जिससे भी जुड़ा, उसे गर्त में पहुंचने से कोई नहीं बचा पाया। इसकी सबसे बड़ी शिकार कांग्रेस है, जिसकी कभी बिहार में तूती बोलती थी। आज राजद ने अपनी ऐसी गत बना दी है कि इनके नेता अपने दम पर वार्ड चुनाव भी नहीं जीत सकते। कांग्रेस के जमीनी नेताओं को राजद ने राजनीतिक रूप से खत्म कर दिया है। आज कांग्रेस में पद पाने के लिए राजद की कृपा आवश्यक है। यही कारण है कि बार-बार बेइज्जत होने के बाद भी कांग्रेस, राजद का दामन छोड़ने के बारे में सोचता भी नहीं। कांग्रेस की दुर्गति उन सभी पार्टियों के लिए सबक है, जो राजद के साथ चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले हुए हैं।
खबरें और भी हैं...