आरकेएम ने किया महिलाओं का सम्मान
सिटी रिपोर्टर | पटना। साईं आरकेएम सोसाइटी (आशोपुर, खगौल) में महिला दिवस के समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने अभी की दौर में महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में योगदानों की व्यापक चर्चा की। उन्होंने पूनम चौधरी, सुरेखा चौधरी, मिला सिंह, संजू शर्मा, कंचन कुमारी, शुभांगी राकेश, लक्ष्मी झा, दिव्या रानी, गरिमा आदि को सम्मानित किया। इस दौरान रवींद्र कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह पाल, पंकज कुमार, अरविंद सिंह, अमृतेश आनंद, अखिलेश्वर कुमार अकेला, सुमित शेखर आदि भी मौजूद थे।