पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदर बगीचा की सड़क और नाले के निर्माण में गड़बड़ी, ब्लैक लिस्टेड किए जाएंगे ठेकेदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्य में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त ने योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने का आदेश दिया है। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने नूतन राजधानी अंचल के वार्ड नंबर 28 में चल रहे विभिन्न परियोजना स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के क्रम में बंदर बगीचा में पीसीसी सड़क एवं भूगर्भ नाला निर्माण परियोजना की गुणवत्ता को असंतोषजनक पाया। उन्होंने इस परियोजना के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही बैंक गारंटी जब्त करने व 20 फीसदी राशि के भुगतान पर रोक लगाने का आदेश भी दिया। नगर आयुक्त ने डाकबंगला रोड में मारुति शोरूम गली में आरसीसी सड़क सह भूगर्भ नाला निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर सड़क टूटी-फूटी देखी। इसे जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। जमाल रोड में ओमराज अपार्टमेंट के पास पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य पर भी असंतोषजनक जताया। इस संबंध में उन्होंने परियोजना की गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया।

नियमित निरीक्षण की वार्ड पार्षद ने की मांग

पटना| पटना नगर निगम के वार्ड 28 में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नगर विकास की योजनाओं की नियमित समीक्षा जरूरी है। इस प्रकार योजनाओं का जमीन पर निरीक्षण करने से योजनाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा है कि नगर आयुक्त के इस प्रकार के निरीक्षण को नियमित बनाया जाना चाहिए। इससे निश्चित तौर पर काम को सही प्रकार से सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

आठ परियोजनाओं पर रोक का निर्देश

गोरिया टोली के लिए प्रस्तावित आठ विभिन्न सड़क सह भूगर्भ नाला परियोजना का काम रोकने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री कच्ची-नली गली योजना के तहत केवल कच्ची गली का निर्माण कराया जाना है। इस क्षेत्र में नाला व सड़क के जीर्णोद्धार की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसलिए, अगले आदेश तक इस क्षेत्र में परियोजना के कार्य को रोकने का आदेश दिया गया है। नगर आयुक्त द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त योजना देवेंद्र प्रसाद तिवारी, कार्यपालक अभियंता अविनाश सिंह और नूतन राजधानी अंचल के कनीय अभियंता भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...