पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोपालपुर में सड़क तैयार बारिश में नहीं होगी दिक्कत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पश्चिम टोला गांव में प्रखंड प्रमुख शहनाज खातून के विकास मद से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन प्रमुख के पति नुरुल हक ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं। सड़क बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। पूर्व मुखिया राजेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की तरफ से प्रमुख शाहनाज खातून को धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क बन जाने से गोपालपुर गांव में आवागमन में सुविधा होगी। बारिश में भी परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद महफूज आलम, पंचायत समिति सदस्य सोनू कुमार, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ,निरंजन सिंह ,कामेश्वर सिंह ,लालबहदुर पडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

सड़क का उद्घाटन करते प्रमुख के पति व अन्य
खबरें और भी हैं...