जंक्शन के आसपास की सड़कें बन गईं अाॅटाे स्टैंड
पटना जंक्शन के आसपास पैसेंजर भरने के चक्कर में चालक सड़क पर बेतरतीब तरीके से अाॅटाे खड़ा कर देते हैं। इससे सिटी बस सहित दूसरे वाहनों काे निकलने में काफी परेशानी होती है।
गाेलंबर की चाराें तरफ हमेशा जाम लगा रहता है। मल्टीलेवल पार्किंग से खुलने वाले ऑटो के चालकाें और विभिन्न चालक संघाें ने कई बार जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ का कहना है कि सड़क पर अाॅटाे खड़े हाेने से यात्री मल्टीलेवल पार्किंग तक नहीं पहुंचते हैं। इससे प्रीपेड काउंटर और पार्किंग से ऑटो चलाने वालाें को नुकसान हो रहा है।
मल्टीलेवल पार्किंग से चलने वाले चालकाें काे नुकसान
जिन जगहों पर ऑटो खड़ा करने के लिए जगह का निर्धारण किया गया है, वहां भी चालक निर्धारित स्थान से बाहर 30 से 45 मिनट तक वाहन को खड़ा कर सवारी भरते हैं। इससे हर दिन जाम लगता है। सबसे अधिक परेशानी सुबह-शाम होती है, जब लोग ऑफिस, स्कूल और विभिन्न संस्थाओं में आवाजाही करते हैं। बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा का कहना है कि पटना जंक्शन से उतरने के बाद यात्री सीधे सड़क पर खड़े अाॅटाे को पकड़ लेते हैं। इससे मल्टीलेवल पार्किंग से चलने वाले ऑटो चालकों को नुकसान होने के साथ ही सड़कों पर हमेशा जाम स्थिति बनी रहती है।