मोबाइल लूटकर बट से युवक की पिटाई
गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग पर केल्हरुआ व जतौर बाजार के बीच शुक्रवार की देर शाम हथियार से लैश अपराधियों ने युवक से बाइक सहित रुपए लूटने की कोशिश की। चाबी नहीं देने पर अपराधियों ने पिस्टल की बट से युवक को घायल कर दिया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी देख अपराधी भाग गए। घायल अवस्था में युवक को ग्रामीणों ने इलाज कराया। युवक दरौली थानाक्षेत्र के नेपुरा गांव का संगम पांडेय है। उसके पिता सुधाकर पांडेय ने बताया कि संगम बाइक से मैरवा से गुठनी के रास्ते घर जा रहा था उसी क्रम में जतौर केल्हरुआ के बीच बाइकसवार चार युवकों ने उसे घेर लिया। संगम ने कहा कि तीन के हाथ में पिस्टल थे। मोबाइल छीनने के वेलोग बाइक छीनने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिली है। जांच की जा रही है।
मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जेल
दरौंदा| नामजद अभियुक्त को पुलिस ने साधपुर से शुक्रवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अनवर हुसैन पर मारपीट का अारोप था। उसने संजय गिरि और अनवर हुसैन की प|ी सहजाना खातून व पुत्र मुन्ना को जख्मी कर दिया था।