सहरसा ने खगड़िया को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हराया
गुरुवार से एमएलटी कॉलेज, सहरसा में शुरू हुई विष्णुदेव बाबू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सहरसा ने खगड़िया को 26 रनों से शिकस्त दी। सहरसा ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खगड़िया की टीम 113 रनों पर सिमट गई। सहरसा की ओर से दीपक ने 37 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सहरसा के त्रिपुरारी केसर और अमित ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार,आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और कॉलेज के प्राचार्य डीएन साह ने गुब्बारा उड़ा कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की बात कही। स्वागत आयोजन सचिव रौशन सिंह धोनी ने किया, जबकि धन्यवाद व्यक्त मीडिया प्रभारी त्रिदिव सिंह ने किया।
आज का मैच
}पहला मैच : डीवाईएम सीसी मुजफ्फरपुर बनाम अरवल अरावली
}दूसरा मैच : जेनेक्स पटना बनाम वाईसीसी पटना
विष्णुदेव बाबू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट शुरू