पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर; एक की मौत, दो की हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात बस चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस। - Dainik Bhaskar
अज्ञात बस चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस।
  • तीनों युवक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे
  • गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया

सासाराम. बिहार के सासाराम जिले में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोचस के परसिया गांव की है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों लोग रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवकों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान जनार्दन चौधरी के बेटे कृष्णा नंद चौधरी के रूप में हुई है। विकास और राजेश घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

कंटेंट-अरुण भास्कर

खबरें और भी हैं...