गांधी मैदान में होनेवाला सत्संग स्थगित
अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से गांधी मैदान में 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विशेषाधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है। कौशल कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि विशेषाधिवेशन गांधी मैदान में सुनिश्चित था। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते अगले आदेश तक स्थगित किया जा रहा है।