एसबीआई क्लब ने महिलाओं को किया सम्मानित
पटना। एसबीआई के प्रधान कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली छह महिलाओं को एसबीआई महिला क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में पर्वतारोही मिताली प्रसाद, सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल, पूर्व न्यायाधीश नीलू अग्रवाल, पेंटर मीनाक्षी बनर्जी, महिला उद्यमी जूली कुमारी और साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण करने वाली तबस्सुम अली शामिल हैं। बैंक में उल्लेखनीय कार्य के लिए महिला बैंककर्मियों को भी सम्मानित किया गया। एसबीआई महिला क्लब की अध्यक्ष अर्चना गोयल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं। उन्हें हर स्तर पर मौका मिलना चाहिए। सीजीएम महेश गोयल ने बैंक में महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। माैके पर मीरा रानी साहू, प्राजोक्ता टोण्पे, जीएम अमूल्य कुमार सिंह, जीएम प्रसाद टोण्पे, डीजीएम विवेक तम्हनकर, उप महाप्रबंधक मौजूद थे।