यूथ यूनियन को हरा सायंस कॉलेज जीता
सिटी रिपोर्टर | सायंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सायंस कॉलेज ने यूथ यूनियन को 124 रन से पराजित किया। रविवार को पीडीसीए के तत्वावधान में खेले गए मैच में टॉस सायंस कॉलेज ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। प्रवीण कुमार ने 66, अजय कुमार ने 43 और टी. कुमार ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाज समीर ने 24 रन देकर चार और मयंक ने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए।
जवाब में यूथ यूनियन की टीम 68 रनों पर सिमट गई। आकाश ने 13 और केशव ने 11 रन बनाए। गेंदबाज अजय ने 13 रन देकर चार और राजीव ने 13 रन देकर दो विकेट झटके।