पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीपीओ स्थापना कार्यालय का किया घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षक संघ सीवान द्वारा जिला अध्यक्ष वागिन्द्र नाथ पाठक के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा कार्यालय का घेराव किया गया। शिक्षकों पर निलंबन वापस की करवाई ,वेतनादि भुगतान स्थगित करने , तथा सरकार की दमनकारी नीति के बिरोध मेंं घेराव किया गया। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक चट्टानी एकता के साथ अपनी मांगों के समर्थन में अडिग है। मौके पर त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी वीरेंद्र कुमार अनुमंडल सचिव महाराजगंज, मनोरंजन कुमार सिंह परीक्षा अध्यक्ष, संतोष सिंह , गणेश सिंह, वीरेंद्र राम, सतेन्द्र सिंह ,विनोद कुमार, राजेश यादव, सुनील कुमार यादव, लीलावती कुमारी, कुमारी प्रिया, अजय पांडेय, सुरेश गिरी, ब्रजनंदन आजाद मौजूद थे।

शिक्षकों ने सरकार के दमन आत्मक रवैया के खिलाफ जल सत्याग्रह किया

लकड़ीनवीगंज| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन के सामने बहती हुई नदी में हड़ताल के 26 वें दिन जिला सचिव राजीव रंजन तिवारी , समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सरकार के दमन आत्मक रवैया के खिलाफ जल सत्याग्रह किया गया और यह घोषणा किया गया कि अगर सरकार द्वारा हमारी 7 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द लागू नहीं किया गया तो हम इसी नदी के किनारे से और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड समन्वय समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर, सचिव संतोष कुमार राय, संजेश कुमार ,वीरेंद्र पांडे, शंभू सिंह ,कुमारी रंजीता ,मंजू कुमारी, शैलेंद्र कुमार ,विमलेश कुमार शर्मा ,रमेश , रामा प्रसाद, विजेंद्र कुमार ,विरेश सिंह ,बच्चा राम, बिगन राम, नूर मोहम्मद ,गुल मोहम्मद, पुष्पांजलि कुमारी ,कुमारी डिंपल ,अलका कुमारी, संजय कुमार, भूषण कुमार, नंदकिशोर यादव ,अजय कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आंधी और बूंदाबांदी के बीच पचरुखी में छब्बीसवें दिन भी शिक्षक हड़ताल पर डटे रहे। छब्बीसवें दिन प्रखंड में हड़ताली शिक्षकों ने भरत चौधरी की अध्यक्षता में धरना दिया। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले छब्बीस दिनों से राज्य के सारे प्राथमिक विद्यालयों के करोड़ों बच्चों की शिक्षा बाधित है। सरकार चुप है।कहीं कोई सुगबुगाहट नहीं। मौके पर श्रीराम, राजकुमार प्रसाद,आफताब, सुजीत गुप्ता, रामप्रवेश शर्मा, सोनालाल राउत सहित सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

जेपी चौक पर शिक्षको ने निकला मार्च।

जल सत्याग्रह करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...