शौचालय निर्माण में गति लाने का सचिव ने दिया निर्देश
केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। सचिव परमेश्वरन अय्यर ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में गति लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कराया जाए। इस दौरान जिला प्रशासन के तरफ से जानकारी दी गई कि जिले के 293 पंचायतों में 586 स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसमें से अभी तक 31 सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो गया है। अन्य शौचालय के निर्माण के लिए जमीन भी उपलब्ध हो गया है। इस पर करीब 2 लाख रूपया का लागत आ रहा है। इसमें 20 प्रतिशत राशि वार्ड क्रियान्वयन समिति को देना है। उसी के देखरेख में शौचालय रहेगा। शौचालय के भुगतान के संबंध में बताया गया कि 81 प्रतिशत लाभुकों का राशि भुगतान कर दिया गया है। जिले में 4 लाख 70 हजार 941 शौचालय का निर्माण कराया गया है। सचिव ने कहा कि स्वच्छता मामले में जिले का अच्छा स्थान है। कहा कि यहां के लोग शौचालय के उपयोग को लेकर व्यवहार परिवर्तन करने लगे हैं। बावजूद स्वच्छता का कार्य
जारी रहेगा।