पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 तक बच्चों के खाते में एमडीएम राशि भेजें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 मार्च तक स्कूल बंद होने के कारण देनी है

कोरोना वायरस को लेकर सावधानी के तौर पर राज्य के सभी सरकारी अाैर निजी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। बंद के दौरान बच्चों को मिड-डे मील की राशि देने का प्रावधान किया गया है। शिक्षा विभाग ने शनिवार को मिड-डे मील की राशि लाभुक बच्चों के खाते में 20 मार्च तक भेजने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी जिलाधिकारी और डीईओ को निर्देश दिया है कि 20 मार्च तक सभी पात्र बच्चों के खाते में एमडीएम के समतुल्य की राशि भेज दें। 31 तक एमडीएम की राशि बच्चों के खाते में भेजने के लिए शिक्षा विभाग ने लगभग 61 करोड़ रुपए के खर्च का आकलन किया है। जिले में उपलब्ध एमडीएम की निधि से ही राशि का भुगतान होना है। अपर मुख्य सचिव ने एमडीएम सहित विभागीय अधिकारियों के साथ शनिवार को 15 कार्य दिवस के लिए प्रति छात्र राशि की गणना कराकर इसे तय करने के बाद जिलों को विस्तृत निर्देश भेजा है। जिलों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि विद्यालय बंद होने से ठीक पूर्व तिथि यानी 13 मार्च को उपस्थित बच्चाें को ही एमडीएम राशि का लाभ दिया जाए। साथ ही जो विद्यालय हड़ताल के कारण बंद हैं, वहां हड़ताल शुरू होने के ठीक पहले की तिथि को उपस्थित बच्चों को ही यह लाभ दिया जाए।

15 दिन के मध्याह्न भोजन के लिए दी जाएगी राशि

पहली से पांचवीं तक के हर बच्चे को 114.21 रुपए 15 दिनाें के मध्याह्न भोजन के लिए दिए जाएंगे। इसमें चावल के लिए 47 रुपए हैं। प्रति छात्र परिवर्तन मूल्य की देय राशि 67.20 रुपए शामिल हैं। 6 से 8 तक के प्रति विद्यार्थी को बंदी के 15 दिनाें के मध्याह्न भोजन के एवज में 171.17 रुपए मिलेंगे। इसमें चावल की राशि 70.52 रुपए है।

पहली से 5वीं तक के हर बच्चे को 114.21 और
6 से 8 तक के विद्यार्थी को 171.17 रुपए मिलेंगे


खबरें और भी हैं...