पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना हेलमेटवालों पर सात हजार का जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग के द्वारा जांच अभियान सलाकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की जांच की गई। शनिवार को गोपालगंज मोड़ के पास जांच के दौरान 7 वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े जाने पर 7 हजार रूपए की जुर्माने की राशि वसूल की गई। वहीं एक बाइक चालक के द्वारा अपनी बाइक छोड़कर चले जाने से उक्त बाइक को जब्त कर थाने में जब्त कर लिया गया। एमवीआई ने बताया कि सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट व अपने कागजातों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। ऐसा नही होने पर पकड़े जाने पर कार्रवाई तय है। इसकी जानकारी देते हुए एमवीआई अर्चना कुमारी ने बताया कि सड़कों पर यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के खिलाफ प्रत्येक शनिवार को जांच अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

गोपालगंज मोड़ पर चालान काटतीं एमवीआई अर्चना कुमारी।
खबरें और भी हैं...