पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्चस्व कायम करने के लिए दुकानदार की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलवारीशरीफ। फुलवारी के ग्यास नगर में बुधवार की रात एक ग्रिल दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ग्यास नगर निवासी 19 वर्षीय हसनैन के तौर पर हुई है। हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी है।

जानकारी के अनुसार हसनैन अपने घर के कुछ दूरी पर एक किराना दुकान के नजदीक खड़ा था तभी साहिल नामक अपराधी अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और दुकान के बाहर खड़े हसनैन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और गर्दन में चाकू लगने से लहुलूहान हसनैन को परिजनों व स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हसनैन की मौत हो गई। हसनैन की हत्या से फुलवारीशरीफ के नयाटोला में गैंगवार भी छिड़ सकता है। मृतक का भाई वसी और कल्लु के पुत्र साहिल में वर्चस्व कायम करने को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। मारपीट समेत कई मामले में साहिल और वसी दोनों जेल भी जा चुके हैं। मृतक का बड़ा भाई मो वसी ने बताया कि सुबह कल्लू का पुत्र साहिल, राजा और चाचा मुमताज आरफी उर्फ मुन्ना ने धमकी दी थी कि आज रात तक वह किसी भाई की हत्या कर देगा और देर शाम अपनी भाभी के साथ आ रहे मो हसनैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या की गई है।
खबरें और भी हैं...