गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 110 ग्राम बरामद
नौबतपुर।सोमवार की रात स्थानीय पुलिस ने मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दरियापुर चैनपुरा गांव स्थित किराना दुकान में छापेमारी कर 110 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा 50 पुड़िया में बंधा हुआ था।पुलिस ने दुकानदार जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।