दानापुर में युवक के पेट में मारी गोली
दानापुर । दानापुर थाना के लालकोठी की झोपड़पट्टी में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक मो. कलाम का पुत्र मो.बंटी है। हालांकि घायल के परिजनों द्वारा अभी तक थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है । बंटी लाल कोठी की झोपड़पट्टी में ही रहने वाले जाहिद अंसारी उर्फ गुड्डू की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। 7-8 दिन पहले जेल से छूट कर वापस अपने घर लाल कोठी की झोपड़पट्टी आया था। मंगलवार की रात 8 बजे के आस पास बंटी जब अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तब घात लगाए दो तीन बदमाशों ने उसकी पेट में गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल बंटी को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के करने बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया ।