हत्या के लिए उकसाने के आरोप में बहन को जेल
फुलवारीशरीफ। संपतचक के श्रीपतपुर में अनोज कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास कुमार उर्फ चोंचों की बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं नामजद मुख्य आरोपी चोंचों व उसका पिता गोरख राय अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।