रिमोट के लिए भाई से झगड़ा कर बहन ने खाई जहर, मौत
फुलवारीशरीफ। टीवी के रिमोट के लिए भाई-बहन में हुए झगड़ा के बाद मां ने जब फटकार लगाई तो बहन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर अपनी आत्महत्या कर ली। यह घटना रानीपुर शिवमंदिर के नजदीक स्थित नीरज कुमार के घर की है। नीरज कुमार ने बताया कि दसवीं की छात्रा उनकी बेटी पूजा कल रात टीवी देखने को लेकर भाई से रिमोट लेने के जिद कर रही थी। इसी दौरान दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। भाई-बहन के झगड़े में मां ने हस्तक्षेप करते हुए बेटी को कड़ी फटकार लगा दी। जिससे गुस्साई बेटी पूजा( 16 वर्ष) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होता देख घरवाले इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए जहां पूजा की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि मृतका के पिता नीरज कुमार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।