स्मार्ट सिटी की रुकी परियोजनाएं होंगी चालू
पटना स्मार्ट सिटी के एमडी अाैर नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने रविवार काे कई प्राेजेक्ट का जायजा लिया। इस दाैरान स्मार्ट सिटी बोर्ड द्वारा रोकी योजनाओं की स्थिति में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने स्मार्ट रोड नेटवर्क, बाकरगंज नाला, मंदिरी नाला अाैर मेगासाइज स्क्रीन फॉर कल्चरल इवेंट एट गांधी मैदान का जायजा लिया। गांधी मैदान के अंदर अाैर बाहर की ड्रेनेज प्रणाली का मुआयना किया। उन्हाेंने बरसात में जलजमाव से निपटने के लिए तैयार व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद नगर अायुक्त ने बाकरगंज नाला जीर्णोद्धार परियोजना क्षेत्र का भी जायजा लिया। दरअसल, इस परियोजना पर राेक लगाई गई है। इस संबंध में अब आगे समीक्षा का निर्णय लिया गया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ देवेंद्र प्रसाद तिवारी, जीएम सुधीर कुमार साहू मौजूद थे।
स्मार्ट रोड नेटवर्क परियोजना का भी निरीक्षण
पटना स्मार्ट रोड नेटवर्क परियोजना की निर्माणाधीन सड़कों की भी नगर आयुक्त ने समीक्षा की। उन्होंने लिंक रोड 2, 3, 4ए, सिन्हा लाइब्रेरी रोड व गांधी मैदान रोड का दौरा किया। मंदिरी नाला परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान इसके रुके होने के कारणों की समीक्षा का निर्णय लिया। पाटलिपुत्र में वार्ड 22 में निर्माणाधीन जन सुविधा केंद्र के भवन के संबंध में मैनेजर को शीघ्र अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।