लाैंग, इलायची, जावित्री और कपूर सूंघते रहने से नहीं लगेगा संक्रमण
पटना|लाैंग, इलायची, जावित्री अाैर कपूर काे एक साथ किसी पाेटली में रखकर थाेड़ी-थाेड़ी देर के अंतराल पर सूंघते रहने से काफी हद तक काेराेना के संक्रमण से बचा जा सकता है। महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव अाचार्य किशाेर कुणाल ने बताया कि अायुर्वेद में भी इस तरह के संक्रमण से बचने के लिए इन चीजाें का जिक्र है। साेमवार से नैवेद्यम लड्डू लेने वालाें भक्ताें काे लाैंग, इलायची, जावित्री व कपूर की पाेटली मुफ्त दी जाएगी, ताकि लाेग घर से बाहर रहने पर सूंघते रहें। अाचार्य किशाेर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर के बाहर अाैर भीतरी परिसर में बैनर लगाए जाएंगे कि जाे लाेग बाहर यानी दूसरे देशाें से अाए हैं या बाहर से अाए लाेगाें के संपर्क में रहें हैं, वे अपने निराेग रहने का प्रमाणपत्र लेकर ही मंदिर में प्रवेश करें। सुरक्षाकर्मियाें काे निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति काे देखते ही तुरंत मंदिर कार्यालय काे सूचित करें। इसके अलावा सिविल सर्जन काे कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर महावीर मंदिर अाइसाेलेशन वार्ड भी बनवाएगा।