आनंद विहार और अंबाला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
पटना| होली के बाद वापसी के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पटना से आंनद विहार एवं सहरसा से अंबाला के लिए एक-एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये दाेनाें ट्रेनें पहले से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनाें के अतिरिक्त हंै। 02365 स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को पटना से रात 8:25 बजे खुलकर अगले दिन 2:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 02366 स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को आनंद विहार से शाम 6:45 बजे खुलकर अगले दिन 12:30 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं 05533 जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को सहरसा से शाम 7 बजे खुलकर 17 मार्च को रात 12:15 बजे अंबाला पहंुचेगी।