पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए सदर सहित 3 अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसे लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग और संबधित अधिकारियों के साथ बचाव एवं इसके रोकथाम की तैयारी की जिला समन्वय समिति सह टास्क फोर्स की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कोरोना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। डीएम ने बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी संक्रामक बीमारी के संदिग्ध मामलों की लगातार निगरानी करते रहने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। उन्होंने कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण पाये जाने पर मरीज को प्राथमिकता के आधार पर विशेष वार्ड में रखने को कहा। डीएम ने बताया कि जिले में अभी तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। सावधानी ही बचाव है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सामान्य जन संपर्क में हो उन्हें भी इसके बारे में जागरूक किया जाए। लोगों में भ्रम न फैलाएं और न ही फैलने दें। डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि कोरोना वायरस के संबंध में प्राथमिक जानकारी आम जनता के बीच पहुंचाने एवं जागरूक करें।

सिंगापुर से आए युवक के घर पहुंची मेडिकल टीम

भगवानपुर हाट| भगवानपुर गांव के विनोद कुमार श्रीवास्तव के पुत्र मुकेश कुमार होली के त्योहार पर सिंगापुर से स्वदेश अपने घर पहुंचा। उसके पहंचने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। कोरोना वायरस से विदेशों में फैली महामारी से सतर्क भारत सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय विदेशों से भारत आने वालों की स्वास्थ्य की परीक्षण कराने का कार्य करा रही है। इसे लेकर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मुकेश के घर पहुंच उसकी स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बुखार, सर्दी जुकाम, छाती में दर्द को शिकायत होने पर सूचित करने को कहा। मुकेश कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि बताया कि सिंगापुर एयरपोर्ट पर उसकी पूरी स्क्रीनिंग की गई । उसके बाद जहाज में बैठने दिया गया। जब कोलकता हवाई जहाज से उतरा तो वहां भी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग संतुष्ट होने के बाद कोलकता एयरपोर्ट से बाहर आने दिया। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में 161 मरीज कोरोना के पाए जाने की खबर है।

मास्क का उपयोग करें और खांंसते समय मुंह पर रुमाल रखें

सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी कोरोना के लक्ष्य ,अचानक बुखार आना, खांसी, उल्टी, सांस लेने में परेशानी, निमोनिया आदि लक्ष्य पाये जाने पर तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने हेतू आम जनता को दे। बचाव हेतू प्रभावित क्षेत्र से आये यात्री में यदि कोरोना वायरस के लक्ष्य दिखे तो अविलंब नजदीकी चिकित्सकीय संस्थान से संपर्क करे, लक्ष्ण वाले यात्री मास्क का उपयोग करे एवं लोगों से दूरी बनाए रखे तथा घर से बाहर भ्रमण नहीं करें। खांसते-छिकते समय टिशू एवं रूमाल का उपयोग करे।

बैठक में जानकारी दी गई कति कोरोना वायरस को देखते हुए सदर अस्पताल में 6 बेड, अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज में 10 बेड और रेफरल अस्पताल रघुनाथपुर में 4 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। अभी तक 36 ऐसे विदेश से यात्री आए हुए है जिनका स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। जो पूर्णत: स्वस्थ्य है। मौके पर उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशेष कुमार, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीआईओ डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय, उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम, डीटीओ कृष्ण मोहन सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार, इमामुल होदा सहित अन्य मौजूद रहे।

जिला समन्वय समिति सह टास्क फोर्स की बैठक कर डीएम ने अलर्ट रहने का दिया निर्देश

अबतक विदेश से आए 36 यात्रियों का लगातार हो रहा है अनुश्रवण

कोरोना वायरस से निबटने के लिए बैठक करते जिलाधिकारी।
खबरें और भी हैं...