पिचकारियों से कीटनाशक दवाओं का हुआ छिड़काव
पटना सिटी | युवाओं की टोली इस बार होली में पिचकारियों में रंग की जगह कीटनाशक दवाओं का घोल भरकर गंदगी वाली जगहों पर सुबह से लेकर दोपहर तक छिड़काव किया। साथ ही लाेगाें काे कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। भाजपा चौक मंडल की ओर से आयोजित इस अभियान के तहत युवाओं ने पिचकारी से दवाओं के छिड़काव के साथ, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष सन्नी यादव व अमित कानाेडिया ने बताया कि इस अभियान को मोहल्ला स्तर पर चलाया जा रहा है। ताकि साफ-सफाई के लिए लोग जागरूक हो सकें। अभियान में धनंजय त्रिपाठी, सचिन अग्रवाल, समीर बासोतिया, राकेश सिंह, मनीष गुप्ता, विवेक पटेल, पिंटू पटेल, मोहित यादव, धनंजय त्रिपाठी अादि शामिल हुए।