पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामनवमी में सुरक्षा का जायजा लेने एसएसपी पहुंचे महावीर मंदिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामनवमी दो अप्रैल को है। पटना पुलिस ने इस मौके पर महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार की रात एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, विधि-व्यवस्था डीएसपी सीपी विद्यार्थी व कोतवाली थानेदार रामशंकर मंदिर परिसर पहुंचे। एसएसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा कैसी रहेगी, इसकी जानकारी ली। करीब एक घंटे तक एसएसपी मंदिर परिसर में रहे और प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के ऊपरी हिस्से तक गए। एसएसपी डाकबंगला चौराहा से पैदल हार्डिंग पार्क तक गए और लोगों को कैसे कतार में लगाना है, इसे देखा और परखा। भीड़ प्रबंधन कैसे करना है, इसकी जानकारी थानेदार से भी ली और उन्हें अभी से ही तैयारी करने का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि मंदिर व इसके आसपास सुरक्षा चौकस रहेगी। जल्द ही मंदिर प्रबंधन के साथ पटना पुलिस की बैठक होगी।

महावीर मंदिर में सुरक्षा का जायजा लेते एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा।
खबरें और भी हैं...