राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने दी गोहिल को बधाई
पटना | प्रदेश कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार तथा दिल्ली के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात से राज्यसभा प्रत्याशी बनाने जाने पर बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल गुजरात के लोकप्रिय नेता हैं। जिनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस में गतिशीलता और मजबूती आएगी। विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, समीर कुमार सिंह, अमिता भूषण ने गोहिल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया है।