पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मूल्यांकन कार्य से अलग रहेंगे जिले के हड़ताली शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को मौसम में बदलाव और भारी बारिश होने के बावजूद भी दरौंदा प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों का हुजूम धरना स्थल पर बना रहा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि हमारी हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। हड़ताली शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगे। वहीं प्रखंड सचिव अनिल कुमार राम ने कहा कि प्रारंभिक विद्यालयों में होने वाले मूल्यांकन कार्य से हड़ताली शिक्षकों को अलग रहने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। धरना स्थल पर अनिल चौधरी, शशिकांत ठाकुर, शंभूनाथ कुमार, पीके दास, दिलीप साह, सिकंदर साह, अजय आनंद, संजय राम, संजय यादव, संजय सिंह, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, कमलेश सिंह, राजीव तिवारी, उमेश सिंह, विपिन तिवारी, मंसूर आलम,अनवर हुसैन, अशोक भारती, खुर्शीद आलम, अमीत कुमार राम, रामकिशोर पांडेय, शंभु शरण राय, कमलेश राम, राजू राय, शशि सिंहा, अंकिता कुमारी, उर्मिला कुमारी, फूलमाला कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में टीईटी शिक्षकों का जत्था पटना रवाना

जीरादेई| प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से टीईटी शिक्षकों का एक जत्था शुक्रवार को अहले सुबह पटना के गर्दनीबाग के लिए रवाना हुआ। सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में राज्य संघ के आह्वान पर शुक्रवार को टीईटी शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन का कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा है। जिसमें प्रदेश भर के लगभग सवा लाख शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षक अजित कुमार यादव की माने तो सीवान जिले से लगभग ढाई सौ टीईटी शिक्षक सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। पटना जाने वाले शिक्षकों में निशांत कुमार, अजित कुमार यादव, आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार, अमानुल्लाह अंसारी, अमरनाथ सिंह, सुनील कुमार, कमलेश मौर्य, सहित सैकड़ों शिक्षक थे।

गोरेयाकोठी स्थित बीआरसी केंद्र पर शिक्षकों ने 26वें दिन दिया धरना

सीवान| गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी पर हडताली शिक्षकों के द्वारा 26 वे दिन शुक्रवार को धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना का अध्यक्षता शिक्षक नेता अवधेश राम व संचालन अनिल सिंह के द्वारा किया गया। शिक्षक नेता राजकिशोर यादव, सरफराज अहमद के द्वारा कहा गया कि सरकार नही चाहती है कि गांव के बच्चे पढ़े इसलिए हमलोगों के मांगों पर विचार नही किया जा रहा है। शिक्षक नेत्री पूनम तिवारी, रशि्मबाला साह ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है। इसलिए हमें हमारे हक़ से वंचित रखें हुए है। शिक्षक भी आने वाले समय पर सरकार को जबाब देंगे। इस मौके पर लक्ष्मण राम, जितेंद्र सिंह, मकसूद आलम, निकेश सिंह, मनोज कुमार, रशि्मबाला साह, सेफाली,ललिता कुमारी, जितेन्द्र राम,राजेश बैठा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...