पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • The Student Was First Beaten Up With The JDU Leader, Then Called On The Pretext Of Reconciliation And Shot

छात्र जदयू नेता के साथ पहले मारपीट की, फिर सुलह करने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होली की शुभकामना का संदेश वाला बैनर पटेल नगर, महेश नगर, गांधी मूर्ति सहित कई इलाकों में लगाया था। - Dainik Bhaskar
होली की शुभकामना का संदेश वाला बैनर पटेल नगर, महेश नगर, गांधी मूर्ति सहित कई इलाकों में लगाया था।
  • घटनास्थल पर मौजूद कन्हैया के दोस्त ने बताई पूरी घटना
  • इसी बैनर को लेकर हुआ विवाद और हत्या की वारदात

पटना. दरअसल मंगलवार की शाम को महेशनगर नाला पर होली का उत्सव चल रहा था। वह डीजे आदि बज रहा था। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे। इसी बीच कन्हैया, चंदन व उसके अन्य साथी वहां पर पहुंचे। थोड़ी देर में कुश व उसके दोस्त आशुतोष, बंटी व अन्य  भी पहुंच गए। कुश ने कन्हैया से पूछा कि होली के शुभकामना व बधाई के बैनर में में मेरा नाम क्यों नहीं है। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कुश व उसके लोगों ने कन्हैया व उसके अन्य दोस्तों की जमकर धुनाई कर दी। कन्हैया को हाथ में चोट भी लगी थी। कन्हैया उन लोगों की शिकायत करने शास्त्रीनगर थाना पहुंच गया। थोड़ी देर में आशुतोष थाना पहुंचा और कन्हैया को बोला कि केस क्यों कर रहे हो। आपस की बातचीत है। मिलकर सुलह कर लेंगे। कुश से आशुतोष ने कन्हैया की थाना में बात कराई। कुश ने कहा केस करने का क्या मतलब है, आ जाओ महेशनगर यहीं मिल बैठकर मामले को सुलह कर लेंगे। कन्हैया, कुश की बात में आ गया। कन्हैया व उसके लोग महेशनगर पहुंचे। इतने में कुश व अन्य ने गोलियां चला दीं। एक गोली कन्हैया के सीने में लगी। दो गोली चंदन के हाथ व जांघ में लगी। जबकि एक गोली कन्हैया के एक और दोस्त के सिर से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया। 

घायल कन्हैया को दोस्त बाइक से लेकर पहुंचा अस्पताल
सीने में गोली लगने के बाद खून से लथपथ कन्हैया को मौके पर मौजूद उसका दोस्त देव बाइक से निजी अस्पताल ले कर रवाना हुआ। कन्हैया के पीछे एक और दोस्त था। रास्ते में देव फेसबुक पर लाइव था। वह दोस्तों से कह रहा था कि कन्हैया को गोली लग गई है। जितना जल्द हो अस्पताल पहुंचो। यही नहीं वह जोर-जोर से कह रहा था कि कन्हैया तुमको कुछ नहीं हुआ है। तुम ठीक से रहो। तुम्हें कुछ नहीं होने वाला है। कन्हैया पीछे वाले दोस्त के बॉडी पर गिरा जा रहा था। अस्पताल पहुंचा पर थोड़ी देर के बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

खबरें और भी हैं...