पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Take Home Ration Will Be Delivered To The Homes Of The Beneficiaries Of Anganwadi Centers

आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाया जाएगा टेक होम राशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|आईसीडीएस निदेशालय ने टेक होम राशन (टीएचआर) लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाने का आदेश जारी किया है। यह निर्देश उन आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा, जहां मार्च के लिए खाद्य सामग्री की खरीद की जा चुकी है। टीएचआर का वितरण 16 मार्च को किया जाएगा। साथ ही 31 मार्च तक लिए खरीदे गए गर्म पका भोजन की खाद्य सामग्री का वितरण 18 मार्च को किया जाएगा। शनिवार को आईसीडीएस के निदेशक आलोक कुमार ने सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को इस आशय का निर्देश दिया। अपने आदेश में निदेशक ने कहा है कि जिन केन्द्रों पर खाद्य सामग्री की खरीद नहीं हुई वहां के लाभार्थियों के बीच नगद राशि का वितरण किया जाएगा। सेविका और सहायिका को सभी लाभार्थियों का बैंक एकाउंट और आधार कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी हैं...