दहेज लेना और देना कानूनी रूप से जुर्म
पटना|अखिल सिंदुरिया कथबिनयां महासभा की ओर से राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन महाराणा प्रताप भवन में किया गया। अध्यक्षता डॉ.सुभाष दास एवं मंच संचालन इंद्र मोहन दास ने किया। उपेन्द्र दास ने कहा कि समाज के उत्थान में कोसी प्रमंडल अग्रणी रहा है। गोपाल गुप्ता ने कहा कि समाज को एक ही बैनर के नीचे चलना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोपाल दास, विनोद दास, योगिंदर दास, महेश्वर गुप्ता, समरेन्द्र दास ने अपनी बातों को रखा। इन्होंने कहा कि दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनी रूप से जुर्म है।