पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक 30 फीसदी धान की खरीदारी का टास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम कुमार रवि ने 31 मार्च तक 30 फीसदी धान की खरीदारी करने का टास्क संबंधित अधिकारियाें को दिया है। यानी 15 दिनाें में लक्ष्य के 30 प्रतिशत धान की खरीदारी कर किसानों के खाते में पैसे का भुगतान करना है। लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस साल जिला प्रशासन ने 115000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के 70 फीसदी धान की खरीदारी की गई है। मोकामा प्रखंड में 317 मीट्रिक टन की खरीदारी करने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन, यहां अबतक खरीदारी नहीं की गई है। पटना सदर प्रखंड में 61 मीट्रिक टन का लक्ष्य था। इसमें 52 मीट्रिक टन की खरीदारी की गई है। इसकी मॉनिटरिंग जिला स्तर पर लगातार हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अबतक 67413 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है। इसकी राशि 10122 किसानों के बैंक खाते में 91.65 करोड़ रुपए भेज दिए गए हैं।

बकाया वाले 43 मिलरों के केस की विशेष कोर्ट में होगी सुनवाई

पटना | बकाया रखने वाले जिले के 43 मिलरों के खिलाफ विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। डीएम कुमार रवि ने बकाया चावल की राशि वसूली के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को ऐसे मिलरों के खिलाफ दायर वादों को विशेष कोर्ट में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2012-13 और 2013-14 में 43 मिलरों के विरुद्ध नीलामपत्रवाद दायर है। इसकी कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से संचालित है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 16 मामलों पर जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम के स्तर से अबतक प्रतिवेदन नहीं दिया गया है। इसे सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही व शिथिलता मानते हुए जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम के खिलाफ विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है। डीएम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर राशन सहित अन्य योजनाओं की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...