पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा के साथ दुष्कर्म का फरार आरोपी शिक्षक हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ साल से आरोपी शिक्षक जयदेव कुमार फरार चल रहा था। वह मूलरूप से जहानाबाद के घोषी का रहने वाला है। वह यहां खेमनीचक में रहकर ट्यूशन पढ़ाता है। 27 नवंबर, 2018 को जयदेव के खिलाफ महिला थाने में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद ही खेमनीचक छोड़ दिया और पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। बीते दिनों एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने केस रिव्यू के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। इसके बाद महिला थाने की टीम ने गुरुवार को आरोपी को सगुना मोड़ के पास स्थित एक स्कूल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। थानेदार आरती जायसवाल ने कहा कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जयदेव ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था।

खबरें और भी हैं...