पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैरवा में गांधी चबूतरे पर शिक्षक करेंगे उपवास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के हड़ताली शिक्षक अपने हड़ताल के 25 वें दिन गुरुवार को मैरवा धाम स्थित ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर धरना देंगे तथा एक दिवसीय उपवास करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए संघ के संयोजक रिजवानुर रहमान ने बताया कि पिछले 17 फरवरी से समान काम के बदले समान वेतन को लेकर नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले चल रहे इस हड़ताल के 25 वें दिन सभी शिक्षक मध्य विद्यालय मैरवा धाम स्थित गांधी चबूतरे पर धरना देंगे तथा एक दिन का उपवास रखेंगे। यह वही ऐतिहासिक चबूतरा है जिस पर महात्मा गांधी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन के दौरान

बैठकर आम लोगों को संबोधित किया था तथा रात गुजारी थी। गांधी के आह्वाहन पर यहां के सैकड़ों लोग गांधी के सत्याग्रह में सम्मिलित हुए थे। वहीं शिक्षकों ने सरकार के प्रति विरोध जताते हुए इस वर्ष होली का त्यौहार भी नहीं मनाया है। प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सोमवार की बैठक में ही होली नहीं मनाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि मांगों की पूर्ति के लिए सरकार को सकारात्मक कदम उठाना होगा। आश्वासन से काम नहीं चलेगा।

खबरें और भी हैं...