सरकार की कार्रवाई से डरनेवाले नहीं हैं शिक्षक, जारी रहेगी हड़ताल
प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों का हड़ताल शनिवार को 27 वें दिन भी जारी रहा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि शिक्षकों के हड़ताल से घबराकर सरकार ने कोरोना वायरस का बहाना बनाकर प्रदेश के सभी विद्यालयों में 31 मार्च 2020 तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया है। जबकि सच्चाई यह है कि शिक्षकों की हड़ताल के वजह से प्रारंभिक विद्यालयों में 16 मार्च 2020 से होने वाला वार्षिक परीक्षा बाधित होने का डर सरकार के दिमाग में था। सरकार के इस नीति को बिहार की आम जनता बखूबी समझती है। प्रखंड सचिव अनिल कुमार राम ने बताया कि हमारे आंदोलन की धार और अधिक तेज होगी। टीईटी के प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह के कुचक्रों का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन हम अपना अधिकार लिए बगैर हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे। धरनास्थल पर सचिव अंकित कुमार, अजय आनंद, श्रीभगवान राम,उमेश कुमार शर्मा, संजय यादव, राजु राय,पी.के. दास,राम कुमार, प्रशांत निराला, नागेंद्र राम, रामधनी पंडित, बबलू खरव़ार, मुकेश राम, संजय सिंह आदि थे।
दरौंदा में आयोजित धरने में बैठे शिक्षक।