पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों ने फूंके मंत्रियों के पुतले, कहा-मूल्यांकन के बाद अब चुनाव का भी किया जाएगा बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के नियाेजित शिक्षकों की हड़ताल जारी है। इधर, बुधवार को शहर के गांधी मैदान में शिक्षक जुटे और नियोजित शिक्षकों का हड़ताल से होली फीका रहने एवं सरकार द्वारा वेतन पर रोक लगाने पर शिक्षक नेताओं ने क्षोभ प्रकट किया। शिक्षक नेता राजीव रंजन तिवारी एवं सुधीर शर्मा ने कहा कि जिस तरह से नीतीश सरकार ने शिक्षकों के संवैधानिक मूल्यों का दमन किया है। इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 12 मार्च से शिक्षकों का आंदोलन उग्र होगा। सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया कि जबतक सरकार हमलोगों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त नहीं करवाती, तबतक सभी शिक्षक चुनाव, ट्रेनिंग, बीएलओ सहित सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यो का बहिष्कार करेंगे। साथ हीं बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की संघ भवन पटना में लिए गए निर्णय पर अमल करने की अपील की गई। इसमें सभी शिक्षक 13 मार्च से 20 मार्च तक मांगों के समर्थन में एवं सरकार के नीतियों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जाकरुक करेंगें। अभिभावक, बुद्धिजीवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से समर्थन पत्र जुटाएंगे। 23 मार्च को शिक्षा बचाओ-बिहार बचाओ रैली गांधी मैदान पटना में करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों से शामिल होने की अपील की गई। सात सूत्री मांगों में पुराने शिक्षकों के भांति सेवाशर्त,वेतनमान,राज्यकर्मी के दर्जा,पुरानी पेंशन से देेने की मांग शामिल है। इस मौके पर मुख्य रूप से शैलेंद्र पांडेय,ललन यादव,नंदा गिरी,सतीश श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, अजय कुमार,गुलाम कादिर,एवं अशोक चौधरी शामिल थे।

रघुनाथपुर में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के पुतले फूंके

रघुनाथपुर | प्रखंड शिक्षा कार्यालय परिसर में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार को होलिका दहन को आक्रोशित नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नन्दन वर्मा तथा शिक्षा सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया गया। संघ के महासचिव विनय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रखंड परिसर में पांच बार पुतला का परिक्रमा कर पुतला दहन किया गया। आक्रोशित शिक्षकों ने होली में बहिष्कार कर सरकार के प्रति विरोध जताया।

मैरवा में सरकार के खिलाफ होलिका दहन करते शिक्षक।

दरौंदा के शिक्षकों ने नहीं मनाई होली

दरौंदा| हड़ताली शिक्षकों के घर-परिवार में होली नहीं मनाई गई। हड़ताली शिक्षक होली पर्व के दिन धरनास्थल पर बैठकर सरकार की तानाशाही के विरोध में वेदना प्रकट किया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि होली जैसे महान पर्व पर लोग प्रदेश से घर लौटते हैं, रंग-गुलाल खेलते हैं, खुशियां मनाते हैं। पर, हम बिहार के नियोजित शिक्षक सरकार की हिटलरशाही व दोयमदर्जे की नीति से त्रस्त होकर होली पर्व भी नहीं मना रहे हैं। धरनास्थल पर विवेक श्रीवास्तव, विनोद सिंह, वेदप्रकाश शर्मा,प्रखंड सचिव अनिल कुमार राम,राम कुमार,हृदयानंद मांझी, प्रभात कुमार दास,मुकेश कुमार राम, त्रिलोकी नाथ साह, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार राम,राजु राय,कमलेश सिंह,राजीव तिवारी, अशोक भारती, सिकंदर साह,अजय आनंद, प्रमोद कुमार सिंह,अमिताभ भारती, रमेश कुमार बैठा, बीरेंद्र राम,स्वामीनाथन पंडित सहित सैकड़ों शिक्षकों ने वेदना प्रकट किया।

मैरवा के बीआरसी में शिक्षकों का प्रदर्शन

मैरवा| शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के 22 वें दिन मैरवा प्रखंड के बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने सरकार की होलिका जलाई। संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। शिक्षकों द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री नन्द किशोर वर्मा तथा शिक्षा सचिव आर के महाजन का पुतला फूंका। इस दौरान प्रशांत कुमार, महबूब आलम, मनोज सिंह, अजीत कुमार सिंह, विभा कुमारी, राजकुमार, बजरंग भूषण थे।

गांधी मैदान में बैठक कर शिक्षकों ने बनाई रणनीति, 13 से 20 मार्च नुक्कड़ नाटक का करेंगे प्रदर्शन

दरौंदा में बीआरसी भवन पर प्रदर्शन करते शिक्षक

मांगों की पूर्ति के लिए नबीगंज में पुतला दहन करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...