पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों ने सीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौबतपुर। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार को नियोजित शिक्षकों ने समान काम समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसका नेतृत्व नियोजित शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि हरिओम निराला ने किया। मौके पर चंदन कुमार,संतोष कुमार,मुनिश,अभय कुमार,प्रियरंजन पाठक,अवनीश और चेतचंद वर्मा मौजूद थे। शिक्षकों ने होली नहीं मनाई। नियोजित शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि हरिओम निराला ने कहा कि समन्वय समिति के आह्वान पर पूरे राज्य के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर शिक्षकों ने सीएम,शिक्षा मंत्री और विभाग के प्रधान सचिव का पुतला दहन किया है और होली नहीं मनाई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनलोगों की मांग सरकार नहीं मान लेती तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं...