पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैरवा के गांधी चबूतरे पर शिक्षकों ने रखा उपवास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैरवा| मैरवा के नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को मैरवा धाम स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर एक दिवसीय उपवास रखते हुए धरना दिया। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के मैरवा प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित इस धरना में सैकड़ों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया तथा उपवास किया। शिक्षकों द्वारा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना उपवास प्रारंभ किया। शिक्षकों का यह उपवास हड़ताल के समर्थन में था। शिक्षकों का कहना था कि सरकार के हठधर्मी रवैए के कारण इस बार की होली का उत्सव फीकी रही। शिक्षक पिछले 25 दिनों से हड़ताल पर हैं। पूरे राज्य में सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन बंद पड़ा है। उपवास में रिजवानुर रहमान, मकबूल आलम, महबूब आलम, आलोक कुमार, अमितेश राय, फुलेना यादव, सुनील राम, बजरंग भूषण आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...