शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे, कहा, मांगें तो पूरी करनी ही होगी
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, पटना के आह्वान पर नबीगंज प्रखंड समन्वय समिति के अध्यक्ष बृज किशोर राय की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रखंड के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा होलिका दहन के दिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग आरके महाजन के पुतले दहन किए गए। शिक्षकों ने नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद, आरके महाजन मुर्दाबाद कि नारा लगाते हुए हमारी मांगे पूरी करो, जब तक शिक्षक भूखा है ज्ञान का सागर सूखा है। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, पप्पू कुमार, प्रशांत कुमार, विजेंद्र कुमार, नंदकिशोर राय, राजीव रंजन, कुमारी रंजीता, गुल मोहम्मद, पंकज कुमार, नूर मोहम्मद, रामा प्रसाद,अभिषेक कुमार वर्मा, आलोक सिंह, विजय कुमार, अमरेंद्र तिवारी, दीपक कुमार,आदि माैजूद थे।
बसंतपुर में नाराज शिक्षकों ने की नारेबाजी
बसंतपुर| बसंतपुर बीआरसी पर 9 मार्च दिन सोमवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बीआरसी प्रागंण में प्रखंड के सभी हड़ताली शिक्षकों की बैठक दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। सबसे पहले सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए राजकुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर रेयाज अहमद, अफरोज आलम, सेवा लाल राम, अरूण कुमार सिंह, रविकांत कुमार, क्यामुदिन अंसारी, वीरेंद्र प्रसाद यादव, उमेश कुमार यादव, मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार वर्मा, संजय राय, दीनानाथ पाांडेय आदि मौजूद थे।