पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Brhria News Teachers Will Continue To Protest Till Demands Are Met Teachers Employed On 25th Day Continue

मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखेंगे शिक्षक, 25 वें दिन भी नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक तरफ जहां सरकार ने हड़ताली शिक्षकों पर अपना रुख कड़ा कर रखा है वहीं हड़ताली शिक्षक भी अपने स्टैंड पर दृढ़ता के साथ कायम हैं। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय हसनपुरा प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। शिक्षकों की हड़ताल के बीच स्कूलों में पठन-पाठन का काम बिल्कुल ठप पड़ गया है। इस दौरान सैकड़ो शिक्षकों ने सहुली स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। लगातार 25 वें दिन विद्यालयों में तालाबंदी होने से स्कूली बच्चों का पठन/पाठन बाधित होने से उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता जयराम यादव व संजय यादव ने किया। जहां शिक्षकों ने नीतीश कुमार व सुशील मोदी सरकार के रवैये को बताते हुए कहा कि अब सरकार को सबक सिखाने की बारी शिक्षकों के हाथ में है। अभी नही तो कभी नही। गौरतलब हो कि नियोजित शिक्षक अपनी सात सुत्री मांगों को ले पिछले 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। मौके पर कुणाल सिंह, कन्हैया प्रसाद सिंह, सोनाली कुमारी, रंजन, बीना कुमारी, मनीर आलम, कृष्णा शर्मा, जयप्रकाश राम, विजय दास, फरजाना खातुन, शब्बा खातुन, उर्मिला कुमारी, विनोद कुमार सिंह, उमेश कुमार यादव, विनोद उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के बाद ही बनेगी बात

बड़हरिया| प्रखंड के बीआरसी परिसर में 25 दिन भी शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षक समान काम व समान वेतन, राज्य कर्मी के दर्जा सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं। शिक्षक नेता रूपेश पांडेय ने कहा कि सरकार दमनात्मक करवाई बंद करें।अन्यथा सरकार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। हरेंद्र पंडित ने कहा कि सरकार का जो भी योजना है शिक्षक नहीं करेंगे।आने वाला वार्षिक मूल्यांकन भी शिक्षक नहीं करेंगे। साथ साथ विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार होगा। सरकार चाहे जितना जोर लगा ले हम लोग समान काम का समान वेतन लेकर रहेंगे,।शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं हैं, हमारी मांगे मान नहीं ली जाती तब तक हमारा लड़ाई जारी रहेगी। अबकी जो शिक्षकों का लड़ाई है आर पार का है वेतन बढ़ने की बात कह रही है सरकार हम लोग वेतन बढ़ने पर समझौता कतई नहीं करेंगे हम लोगों को राज्य कर्मी का दर्जा चाहिए इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित थी।

हसनपुरा में आयोजित धरने में मौजूद शिक्षक।
खबरें और भी हैं...