शिक्षक सोमवार को करेंगे सरकार का होलिका दहन
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरुखी के सचिव जयप्रकाश सिंह एवं सदर अनुमंडल के उपसचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार को सभी प्रखंड मुख्यालय में सरकार का होलिका दहन किया जाएगा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि राज्य संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा लिए गए फैसले के आलोक में सरकार का होलिका दहन किया जाएगा। इसमें सरकार के प्रतीक नेताओं और अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा। पचरुखी में यह कार्यक्रम अपराह्न एक बजे होना सुनिश्चित है। इसमें प्रखंड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेगीं। सरकार नहीं चेतती है तो कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन जारी रहेगा।