पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेतन पर रोक के खिलाफ 13 और 14 को डीपीओ स्थापना का घेराव करेंगे शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पाण्डेय एवं महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य संघ में हुए फैसले के अनुसार कार्यरत अवधि के वेतन पर रोक लगाने के खिलाफ 13 एवं 14 मार्च को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा लगातार दमनात्मक कार्रवाई के बावजूद मुख्यमंत्री के द्वारा ही घोषित सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा, सेवा शर्त की औचित्यपूर्ण मांगों पर विचार करने के लिए संबंधित मंत्री एवं विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त सूचनाओं के बावजूद संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता नहीं होने के कारण सरकार और परीक्षा समिति ने ही शिक्षकों की हड़ताल के लिए बाध्य किया। शिक्षा विभाग के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर ही अनुशासनिक कार्रवाई का भय और आतंक दिखाकर जिला स्तर के संघीय पदाधिकारियों पर निलंबन की निंदनीय कार्रवाई की जा रही है, इनमें वैशाली एवं बेगूसराय जिला प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि सरकार दमनात्मक कार्रवाई के द्वारा आंदोलनरत शिक्षकों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश में न रहे। राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों से संपर्क एवं आम जनता के बीच जागरण का संदेश कार्यक्रम होली नहीं मनाकर जारी रहा। संघ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, विजय कुमार सिन्हा तथा सत्ताधारी एवं विपक्ष के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री को वार्ता के द्वारा गतिरोध समाप्त करने की अपील की है।

हड़ताली शिक्षकों ने करगिल चौक पर किया पुतला दहन

पटना | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति द्वारा पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार पटना के हड़ताली शिक्षकों ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना जिला इकाई के तत्वाधान में मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का करगिल चौक पर पुतला दहन किया। समन्वय समिति के पटना जिला संयोजक प्रेमचंद्र ने कहा कि बिहार सरकार अगर गरीबों की हितैषी होती तो विगत 22 दिनों से चल रही प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के शिक्षकों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए वार्ता की सकारात्मक पहल करती।
खबरें और भी हैं...