पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप देंगे शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समान काम के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 27 दिन भी जारी है। शनिवार को शहर के गांधी मैदान में प्रारंभिक शिक्षकों ने रामप्रीत विद्यार्थी की अध्यक्षता में धरना दिया। साथ ही प्रदर्शन भी किया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के निर्देशों के आलोक में नए सिरे से आंदोलन को और उग्र एवं तीव्र किया जाएगा। धरना में मुख्य रूप से राजीव सिंह, शैलेंद्र पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, अजय कुमार, रामविलास सिंह, प्रताप कुमार केशव, राम नंदा गिरि, शाहिद, राजेश कुमार,कन्हैया बैठा ,मोइनुद्दीन सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन के समक्ष बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में हड़ताल के 27 वें दिन जिला पार्षद समशून नेशा व मेनका रामण भी धरना में शामिल हुई। शिक्षकों की मांगें जायज ठहराते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार से मांग की।

सरकारी काम का करेंेगे बहिष्कार

भगवानपुर हाट| हड़ताली शिक्षकों ने खराब मौषम होने के बाद भी 28 वें दिन बीआरसी के परिसर में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण शिक्षकों ने होली नहीं मनाई। सरकार अब तक आरटीई और एनसीटीई के मानकों को पूरा करने वाले बिहार के नियोजित शिक्षकों को सहायक शिक्षक सहित राज्यकर्मी का दर्जा,पूर्ण वेतनमान सहित समान सेवा शर्त की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद प्रभाकर ने कहा कि सरकार के पास शिक्षकों के प्रति तनिक भी सहानुभूति होती तो शिक्षकों के घर होली मनाई गई होती। टीईटी के जिला उपाध्यक्ष सागर कुमार सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम सरकार के हर कार्य का बहिष्कार करने का काम करेंगे।

भगवानपुर में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते शिक्षक

शहर के गांधी मैदान में प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...