पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से 11 तक विधायकों और सांसदों का आवास घेरेंगे शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि संघ के सचिव मंडल की बैठक रविवार को हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए। संघ के सभी सदस्य सरकारी दमन के विरोध में होली नहीं मनाएंगे। 9 से 11 मार्च तक धरना स्थगित कर क्षेत्र के विधायकों, सांसदों, मंत्री के आवास का घेराव करेंगे और स्मार पत्र सौपेंगे। 13 एवं 14 मार्च को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पर कार्यरत अवधि के वेतन भुगतान का दबाव डाला जाएगा। धरना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा। हड़ताल अवधि में गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। पंचायत का चुनाव अथवा अन्य सरकारी कार्य नहीं करेंगे। संघ ने यह भी कहा है कि निलंबन व प्राथमिकी संबंधी कार्रवाई की वापसी के बिना सरकार से मांगों पर समझौता नहीं करेगा।

लिखित समर्थन पत्र भेजा

सचिव मंडल ने मूल्यांकन निदेशक के पद से इस्तीफा करने वाले शिक्षकों का अभिनंदन भी किया। लगभग सौ विधायकों एवं निकाय प्रतिनिधियों का लिखित समर्थन पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इन जन प्रतिनिधियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि राज्य के छात्र-छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित हो रही है। मूल्यांकन भी संतोषजनक नहीं है ऐसे में निर्धारित समय में रिजल्ट प्रकाशित नहीं हो सकता है।

खबरें और भी हैं...