पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के नाम पर नहीं दबाया जा सकता शिक्षकों का आंदोलन: केदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन सह गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन निराला नगर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बागिन्द्र नाथ पाठक ने की। सभा को राज्य अध्यक्ष सह एमएलसी केदारनाथ पांडेय ने कहा माध्यमिक शिक्षक संघ का इतिहास संघर्षों का इतिहास रहा है। संघर्षों के बल पर ही माध्यमिक शिक्षक संघ अपने मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा, कोरोना का बहाना बना कर शिक्षकों के मांगों को दबाया नहीं जा सकता है। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों पर कार्रवाई बंद नहीं करती है। निलंबन वापस नहीं लेगी, सेवा शर्त नियमावली ऐच्छिक स्थानांतरण, भविष्य निधि ,ईपीएफ की सुविधा, लेवल 7, लेवल 8, को लागू नहीं करती है । संघर्ष हमारा जारी रहेगा। विधान पार्षद ने कहा कि शिक्षक अपनी एकता बनाए रखें सफलता अवश्य मिलेगी। अतीत में हमें जो भी सफलता मिली है वह संगठन के संघर्षों के बल पर ही मिली है। मौके पर शिक्षक नेता चंद्रमा सिंह मनन,प्रसाद सिंह किरण मिश्रा संतोष सिंह प्रकाश चंद्र द्विवेदी कुंदन कुमार श्रीवास्तव बाबूलाल यादव त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी सुरेश गिरि, वीरेंद्र कुमार आदि थे।

गोष्ठी में शामिल एमएलसी व अन्य।
खबरें और भी हैं...