तेजस्वी ने पूछा- बिहार के कितने युवाओं को नौकरियां मिलीं?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 7 करोड़ लोग (युवा) बेरोजगार हैं। उन्होंने रोजगार व नौकरी से संबंधित कई सवाल सरकार से पूछे हैं, इनका जवाब मांगा है। उनके अनुसार, सत्ता पक्ष राजद की ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ से डर गया है। सरकार बताए कि पिछले 15 वर्षों में कुल कितनी नौकरियां दी गईं? इसका जिलावार और जातिवार आंकड़ा प्रस्तुत किया जाए। लोगों को बताया जाए कि इस दौरान रोजगार निबंधन कार्यालयों में कितना पंजीकरण हुआ? रोजगार की तलाश में कितने लोग दूसरे राज्यों में गए? सूबे में कितने उद्योग और कल-कारखाने लगे और कितने बंद हुए? इससे प्रदेश को कितने राजस्व व रोजगार के अवसरों की हानि हुई? बिहार का कितना रुपया शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में जाता है? आज की तारीख में यहां के मानव संसाधन का कुल कितना प्रतिशत बिहार में और कितना दूसरे प्रदेशों में काम कर रहा है?