- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News The Amount Of 852 Lakhs Received In The Prime Minister39s Housing Scheme Will Be Spent This Year
प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली 8.52 लाख की राशि इस साल होगी खर्च
पटना | राज्य सरकार ने वर्ष 2017-18 के केद्रांश की राशि की पहली किश्त की शेष 8.52 लाख रुपए खर्च करने पर सहमति दे दी है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवास के लिए यह धनराशि खर्च होगी। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केन्द्र समय-समय पर राशि विमुक्त करती है। इसमें 60 फीसदी केद्रांश और 40 फीसदी राज्यांश होता है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत लक्ष्य के विरुद्ध पहली किश्त की जो राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करायी गयी थी, वह आकलित केद्रांश की राशि से अपेक्षाकृत कम थी। इसीलिए यह राशि उपलब्ध करायी गयी है। यह राशि वर्ष 2019-20 में संबंधित प्रखंडों को उपलब्ध कराया जाएगा।