पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंदर में शाह दिलावरपुर बाबा के मजार पर मनाया गया सालाना उर्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिलावरपुर में गुरुवार को शाह दिलावर बाबा के मजार पर सलाना उर्स मनाया गया। इसमें मुस्लिम भाइयों के साथ ही हिन्दू भाई भी शामिल हुए। इस मौके पर मजार को पूरी तरह से सजाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि शाह दिलावर बाबा का मान्यता है कि यहां स्थित बाबा के मजार पर आने वाला कोई भी इंसान खाली हाथ नहीं लौटता है। बाबा के सालाना उर्स को लेकर लोगों का तांता लगा रहा। शाम को यहां शाह दिलावर बाबा के मजार पर तमाम इलाकों से आए लोगों ने चादरपोशी-गुलपोशी की। इस सालाना उर्स पर गोपालगंज, अलीगढ़, गोपालपुर, गोरखपुर से मौलवी आये थे। जिनके द्वारा रात भर नाथखानी, तकरीर, कौवाली, मिलाद,जलसा किया गया। जिसमें अमन एवं खुशहाली के लिए दुआ भी किया गया। अगल बगल के गांव से आये छोटे- छोटे बच्चे, महिला, पुरूष ने जलसा, मेला का खूब आनन्द लिये। जलसे में जाफर इमाम, लियाकत अच्छन, आरिफ, नाशिर, बाबूहुसैन, फैयाज, शकील, रेहान के साथ सैकड़ों लोग
शामिल थे।

खबरें और भी हैं...