पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुनपुन में एनएच किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई कार, दाे की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना-गया एनएच-83 पर पोठही के पास रविवार की दोपहर एक कार सड़क किनारे पानी भरे गहरे पईन में पलट गई। ग्रामीणाें ने कार के शीशे काे तोड़कर सात लोगों को बाहर निकालकर मसौढ़ी व पुनपुन अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान तीन साल के एक बच्चे अाैर एक युवक की मौत हो गई। शेष पांच लोगों में चार महिलाएं हैं। सभी काे गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच भेज दिया गया। इस सबंध में दानापुर के गांधी नगर गाभतल निवासी आलोक सिंह ने पुनपुन थाने में मामला दर्ज कराया है। आलोक सिंह के तीन वर्षीय पुत्र सक्षम कुमार व भगीना सह मनेर के बहपुरा निवासी 20 वर्षीय हैप्पी उर्फ अभिषेक कुमार की मौत हो गई। जबकि प|ी रजनी व सास सह झारखंड के बोकारो स्थित सेक्टर-8 डी निवासी रीता सिन्हा, साला पंकज सिंह, साली अंजली कुमारी अाैर प्रशंसा कुमारी जख्मी हैं।

दानापुर से जा रहे थे गया, मृतकों में तीन साल का एक बच्चा भी

आलोक अपनी प|ी व पुत्र अाैर ससुराल के लोगों के साथ दानापुर स्थित घर से अपनी बेलोनो कार से गया जंक्शन जा रहे थे। कार को उनका भगीना अभिषेक चला रहा था। धरहरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन की तेज रफ्तार काे देख अभिषेक घबरा गया, जिससे कार अनियंत्रित हाेकर गड्ढे में जा गिरी। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सभी जख्मी को पटना भेज दिया गया है। शवाें को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने कार के शीशे काे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया

खबरें और भी हैं...